Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

RJD के 2 विधायक विभा देवी व छोटे लाल राय ने थामा JDU का हाथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया। परसा विधायक छोटे लाल राय और नवादा विधायक विभा देवी जदयू में शामिल हो गईं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर कल यानी 14 अक्टूबर को जदयू ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये तीनों विधायक कल ही राजद पार्टी से इस्तीफा दिया था। कुछ दिन पहले वीभा देवी और प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता, प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े अपराधी प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने हथियार, बम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। धनबाद एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता प्रिंस खान गुर्गे के सैफी उर्फ मेजर धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन अपराधियों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों एवं...

Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली सुनील गंझू गिरफ्तार, 42 मामलों में था वांछित

Hazaribagh: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झारखंड का “टेरर” कहा जाने वाला यह दुर्दांत नक्सली बेलतू नरसंहार जैसे चर्चित कांड में भी शामिल था, जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की गई थी।Hazaribagh: एसपी ने बताया एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोराकाट इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा...

शंकर झा ने कहा- हम या हमारे परिवार का कोई सदस्य लड़ें चुनाव

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में अगर किसी नेता की चर्चा हो रही है तो उसमे सबसे आगे हैं। चिराग पासवान ने जो बयान दिया कि बिहार हमें बुला रहा है। ऐसे में यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या चिराग पासवान बिहार विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। क्या चिराग अगर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सभी मुद्दे को लेकर के हमने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा उर्फ बाबा से बात किया।

Goal 6 22Scope News

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का बिहार से एक गहरा लगाव है – शंकर झा

शंकर झा ने News 22Scope से बात करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार से एक गहरा लगाव है और बिहार को लेकर के काफी सजग भी रहते हैं। बिहार की जनता उन्हें काफी पसंद करती है। ऐसे में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर बिहार से चुनाव लड़ते हैं कि यह बिल्कुल स्वागत योग्य है और वह बिहार का सेवा करना चाहते हैं। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। इस बार हमलोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। अगर हमारे नेता बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं यह अच्छी बात है। हमलोग पूरी तरह से समर्थन करेंगे। हमें उम्मीद है कि जिस प्रकार से 2024 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा था। इसी तरह का स्ट्राइक रेट विधानसभा चुनाव में भी रहेगा।

यह भी देखें :

पार्टी की स्थापना और रामविलास पासवान के समय से ही पार्टी में शामिल हूं – शंकर झा उर्फ़ बाबा

आपको बता दें लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना और स्व. रामविलास पासवान के समय से ही शंकर झा उर्फ़ बाबा इस पार्टी में शामिल है। जब 2021 में पार्टी में टूटी हुई थी उसके बाद से चिराग पासवान के साथ मजबूती से उन्होंने साथ दिया था। उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया था। इसी क्रम में शंकर झा ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह स्वयं या उनके परिवार के कोई सदस्य चुनाव लड़े। साथ उन्होंने यह भी यह तमाम निर्णय उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। वह जो कहेंगे वह वहीं करेंगे। साथ हीं शंकर झा ने कहा कि हमारे नेता बिहार के विकास के लिए हमेशा आगे रहते हैं, उनका जो भी फैसला होगा हमलोग हमेशा साथ देंगे।

यह भी पढ़े : BJP प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा लिखित पुस्तक अमृतकाल में स्वर्णिम यात्रा पर भारत का लोकार्पण

अंशु झा की रिपोर्ट

Related Posts

RJD के 2 विधायक विभा देवी व छोटे लाल राय ने...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक ने जनता...

प्रत्याशी विकास सिंह ने कहा- ‘भभुआ में BSP का परचम लहराएगा,...

भभुआ : भभुआ विधानसभा में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर है। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन की घोषणा होते ही नेताओं के दावे और...

राजद विधायक, कांग्रेस विधायक व पूर्व सांसद ने ग्रहण की BJP...

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में राजद के निवर्तमान विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस निवर्तमान विधायक सिद्धार्थ सौरभ,...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel