विद्या विहार आवासीय विद्यालय में पूर्णिया में शंकराचार्य जी का आगमन

पूर्णिया : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आज अपराह्न तीन बजे आगमन विद्या विहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया में हुआ। विद्यालय स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौपालन के महत्व पर बल दिया। इसके पश्चात वे रमेश-विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को समय एवं अनुशासन के महत्व पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत शिक्षक गोपाल झा ने संस्कृत भाषा में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उनके ओजस्वी एवं परंपरागत अभिभाषण से शंकराचार्य जी विशेष रूप से प्रसन्न हुए और उन्होंने विद्यालय की इस परंपरा की सराहना की। बाद में शंकराचार्य जी ने अपने प्रेसवार्ता में गोरक्षा अभियान की जानकारी दी और समाज को इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

DIARCH Group 22Scope News

इस खास मौके पर कई विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे

विद्यालय परिवार की ओर से सचिव राजेश चंद्र मिश्र, निदेशक रणजीत कुमार पाल, प्रधानाचार्य निखिल रंजन, संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, न्यासी पल्लवी मिश्र, न्यासी कात्यायनी मिश्र, उप-प्रधानाचार्य रीता मिश्रा, गुरुचरण सिंह, प्रशासक सीके झा, प्रीति पांडेय एवं वरिष्ठ शिक्षक चंद्रकांत नागमणि, सभी पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं कर्मचारी ने मिलकर शंकराचार्य जी का हार्दिक स्वागत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, आतिश सनातनी, मुरारी सिंह एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Shankaracharya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : अररिया में राहुल गांधी ने कहा- बिहार में हम नहीं होने देंगे वोट चोरी…

अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...