शारदीय नवरात्रि की आज से हुई शुरुआत, नौलखा मंदिर में हुई कलश स्थापना

पटना : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज यानी तीन अक्टूबर से हो चुकी है। पूजा-पंडालों, घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां की आराधना की जाएगी। पटना सुबह से ही भक्तिमय माहौल दिखना शुरू हो गया है। सभी देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। इसी दौरान पटना के सचिवालय स्थित नौलखा मंदिर में भी मां भगवती के नौ रूपों की पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हो गई। 28 वर्षों से अपने सीने पर 21 कलश को स्थापित कर बाबा नागेश्वर ने नवरात्र की शुरुआत की।

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत, विधि-विधान से बड़ी पटनदेवी में होती है पूजा

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...