Advertisment

शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत, विधि-विधान से बड़ी पटनदेवी में होती है पूजा

पटना : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज यानी तीन अक्टूबर से हो चुकी है। पूजा-पंडालों, घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां की आराधना की जाएगी। पटना सुबह से ही भक्तिमय माहौल दिखना शुरू हो गया है। सभी देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। पटना में कई ऐसे बड़े मंदिर हैं जिसकी देश भर में चर्चा होती है उनमें से एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी भी है। यहां विधि-विधान से लगभग 14 घंटे तक पूजा की जाती है।

आपको बता दें कि बड़ी पटनदेवी मंदिर के मुख्य पुजारी विजय शंकर गिरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह 3:30 बजे से पूजा की शुरुआत हुई है। माता का स्नान, पूजन वस्त्र बदलने के साथ वैदिक रीति से विशेष पूजा होगी जो रात के 11 बजे बजे तक चलेगी। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा बंद रहेगा। भक्तों के लिए गर्भगृह के आगे माता की तस्वीर रहेगी जिसका दर्शन कर सकते हैं। सुबह 11 बजे से कलश स्थापना की शुरुआत होगी और 12 बजे पहली आरती होगी।

यह भी देखें :

वहीं कलश स्थापना के दौरान गर्भगृह का दरवाजा खुला रहेगा। बाहर से लोग देवी का दर्शन कर सकते हैं, लेकिन नारियल फोड़ने और अन्य पूजा नहीं कर सकेंगे। दोपहर तीन बजे तक माता का पाठ चलेगा। ढाई से तीन बजे के करीब दूसरी भव्य आरती होगी। उन्होंने बताया कि दूसरी आरती के बाद माता का भोग लगेगा और दो घंटे तक विधि-विधान से पूजा होगी। 10 बजे माता की तीसरी और अंतिम आरती होगी। इसके बाद गर्भगृह को बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : पेट्रोल पंप पर बकाया पैसों के चलते 112 की गाड़ी को नहीं मिली तेल

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...