जमुई : जमुई पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस अभियान से जहां अपराधी भागे भागे फिर रहे हैं। वहीं पुलिस का हौसला बुलंज है। पुलिस सक्रियता का ही नतीजा है कि जमुई में 50 हजार का इनामी शिवम यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि शिवम यादव जिले में लगातार डकैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था और फिर भाग जाता था। इसे पकड़ने में पुलिस की तकनीकी सेल ने काफी मशक्कत की है। तकनीकी सेल की पुष्टि के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम की गठन कर इसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि अपराधी कही भी छुपे रहे उन्हें ढूंढ लिया जाएगा और उन्हें कानूनी सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़े : पटना NCB टीम की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
बृजमोहन भगत की रिपोर्ट