Commercial Advertisment

7 जुलाई को होना था विवाहिता के भाई का तिलक, आज किया ऐसा….

जमुई: जमुई में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं दूसरी तरफ मृतिका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मायके के लोगों ने जम कर हंगामा किया। मृतिका के पिता मुरारी दास ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 6 महीने पहले झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी हरिनंदन दास के पुत्र मिथिलेश से हुई थी।

शादी के बाद उसके ससुराल के लोग मायके नहीं जाने दे रहे थे साथ ही मृतिका विवाहिता के पति, ससुर और सास बाइक, गोदरेज, पलंग समेत अन्य सामान और रूपये की मांग करने लगे। तीन महीने पहले उन्हें हमने 15 हजार रूपये भेजे भी थे लेकिन बेटी के ससुराल के लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। मृतिका के फुफेरा भाई पप्पू दास ने बताया कि मृतिका के ससुराल के लोग उनकी मांग पूरी नहीं किये जाने पर बुरा अंजाम होने की धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि मृतिका के शरीर पर कई जगह पर मारपीट के निशान भी हैं।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में विवाद कैमूर में ब्राह्मणों ने की शिकायत, कहा ‘वायरल वीडियो…’

7 जुलाई को मृतिका विवाहिता के भाई का तिलक समारोह था जिसमें आने के लिए वह अपने ससुराल वालों को कह रही थी और इससे पहले ही उन्होंने उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतिका के ससुर ने बताया कि महिला अपने भाई के तिलक में जाने की बात बोली थी। हमने उसे मंगलवार को गांव में होने वाली वार्षिक काली पूजा के बाद जाने की बात कह अपनी पत्नी के साथ बाजार चले गये। मेरा बेटा सूरत में दैनिक मजदूरी के लिए रहता है।

इसी बीच विवाहिता ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फ़िलहाल मृतिका विवाहिता की सास और ससुर को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कैमूर से मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...