Garhwa में शिवराज चौहान का बड़ा आरोप-हेमंत सरकार ईंट, बालू, पत्थर, कोयला सब खा गए, इनके मंत्री 12 महीने खाते रहते हैं…

Garhwa : केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है।

बेईमान सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों की लंबी फेहरिस्त है। इनके मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं और गरीब जनता त्राही-त्राही कर रही है, इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने वाली है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सुशासन स्थापित करेगी।

Garhwa : 5 साल झारखंड की भोली-भाली जनता को खाया है

आगे उन्होंने कहा कि जेएमएम और उनके मंत्रियों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। हमने सुना था कि, रावण का भाई कुम्भकरण 6 महीने सोता था और जब 6 महीने के बाद उठता था तो केवल खाता ही रहता था। कुम्भकरण तो 6 महीने ही खाता था, लेकिन यहां मंत्री 12 महीने ही खाते रहते हैं। ये लोग यहां की ईंट, बालू, पत्थर, कोयला सब खा जाते हैं, जल जीवन मिशन का पैसा खा जाते हैं, मानरेगा का पैसा खा जाते हैं। इन्होंने 5 साल झारखंड की भोली-भाली जनता को खाया है।

यहां जनता बालू के लिए तरस रही है, बालू बाल्टी में बिक रही है। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब के पक्के मकान बनाने के लिए पैसा तो भेज दिया लेकिन यहां बालू के दाम आसमान छूं रहे हैं, गरीब को मकान बनाने के लिए बालू ही नहीं मिल रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं आज वचन देने आया हूं कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पक्के मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त दी जाएगी। कोई भी गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा ये मोदी जी का संकल्प है।

ये माटी, बेटी, रोटी बचाने का चुनाव है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस बेईमान गठबंधन की सरकार ने जनता के धन को लूट लिया, विकास नहीं होने दिया, मोदी जी का पैसा खा लिया और दूसरी तरफ हमारी प्यारे झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बना दिया। बांगलादेश से घुसपैठिएं आ रहे हैं। घुसपैठिए बेटियों से विवाह भी कर लेते हैं और विवाह करके उनके नाम पर जमीन भी खरीद लेते हैं। ये हमारी बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोरेन सरकार में 7 हजार 400 बेटियों के साथ बलात्कार हुए हैं।

रुबिका पहाड़िया जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की गई है। बलात्कार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही है, लूट हो रही है, डकैती हो रही है अगर हम आज भी चुप रहे तो समझ लेना ये झारखंड नहीं बचेगा। ये बंगलादेशी घुसपैठियों का घर हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव झारखंड में माटी बचाने, भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख करने का , अपनी धरती बचाने का, बेटी बचाने का, अपना रोजगार और रोटी बचाने का चुनाव है।

बीजेपी की सरकार आते ही बहनों के खाते में आएंगे 2100 रूपए

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें हर महीने चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रूपए दिए जाएंगे, लेकिन 4 साल 10 महीने हेमंत सोरेन को माताओ-बहनों की याद नहीं आई और अब चुनाव आते ही उनके खाते में महज़ 1 हजार रूपए डाले जा रहे हैं। अगर एक महिला हितग्राही को 2 हजार रूपए प्रति माह के हिसाब से 1 साल राशि मिलती तो सालाना 24 हजार रूपए होते हैं।

पांच साल के हिसाब से हर महिला हितग्राही के खाते में अब तक 1 लाख 20 हजार रूपए मिलने चाहिए थे, लेकिन मिले कितने, केवल 2 हजार रूपए। यानी कि, धोखेबाज सोरेन सरकार महिलाओं के हक के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गई। वहीं शिवराज ने बताया कि, हमारी सरकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई राज्यों में बहनों के खातों में पैसा डाल रही है और झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनते ही उसी महीने से हर 11 तारीख को बहनों के खाते में 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी।

हेमंत सरकार ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, सोरेन सरकार ने युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव आ गए हैं तो सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। जिससे कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। माता-पिता घर पर इंतजार कर रहे थे कि, हमारा बेटा सिपाही की वर्दी में आएगा, लेकिन बेटा वर्दी में नहीं कफन ओढ़कर वापस आया।

सरकार बनते ही 2 लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा

मैं पूछना चाहता हूं हेमंत सोरेन जवाब दो आज तक देश में किस फिजिकल परीक्षा में युवाओं की मौत हुई है। ये हादसा नहीं हत्या है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा।

कैलेंडर बनाकर तय करेंगे कि, किस तारीख को परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और किस दिन नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, जेएमएम सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है, यहां 17 बार पेपर लीक हुए हैं, और परीक्षाएं रद्द हुई है। ये पेपर लीक कर पैसा खाने वाली सरकार है। पेपर लीक की भी जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही शिवराज सिंह ने कहा कि, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 2 साल तक 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी, ताकि वह अच्छी नौकरी के लिए तैयारी कर सकें।

Saffrn

Trending News

CBSE Result 2026: Sarala Birla Public School Ranchi के छात्रों ने...

 सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। निष्का राज ने 97.8% अंक हासिल कर...

Jio Bharat Phone: बिहार-झारखंड में Live Cricket और UPI Payment का...

बिहार-झारखंड में जियो भारत फोन लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और डिजिटल सुरक्षा फीचर्स के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।Jio Bharat Phone...

EV Policy 2026: बिहार में महिलाओं को Electric Car खरीदने पर...

 बिहार सरकार की नई EV Policy 2026 लागू। महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और ई-स्कूटर पर 12 हजार रुपये तक का अनुदान...

Life Certificate Update: 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराएं पेंशनधारी, मंत्री...

 बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील। अब तक 91.25 लाख लाभुक करा चुके हैं लाइफ सर्टिफिकेशन।Life...

Civil Defence Mockdrill: बिहार के 6 जिलों में कल होगा ब्लैकआउट...

बिहार के पटना समेत 6 जिलों में 14 मई को नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल होगी। शाम 7 बजे से 15 मिनट ब्लैकआउट रहेगा, लोगों से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img