Advertisment

Palamu में शिवराज की हुंकार-पेपर लीक मोर्चा बन गया JMM, BJP की सरकार बनते ही पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच होगी…

Palamu : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवर्तन यात्रा के दौरान हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सोरेन सरकार ने युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव जब सामने आया है तो ठगबंधन सरकार यहां की युवाओं को 10-10 किलोमीटर दौड़ाकर उनकी जान ले रही है। हेमंत सोरेन जवाब दो आज तक देश में किस फिजिकल परीक्षा में युवाओं की मौत हुई है, ये हादसा नहीं हत्या है। भाजपा की सरकार बनते ही हम इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें-Palamu में गरजे शिवराज-ये गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है, महिलाओं के हक के पैसे डकार गई… 

Palamu : BJP की सरकार बनते ही 2 लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा

वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सरकारी पदो के रिक्त 2 लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि, जेएमएम सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है, यहां 17 बार पेपर लीक हुए हैं और परीक्षाएं रद्द हुई है। ये झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं, पेपर लीक मोर्चा बन गया है। पेपर लीक की भी जांच की जाएगी। पेपर लीक करने वालो को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 2 साल तक 2 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वह अच्छी नौकरी के लिए तैयारी कर सकें।

माटी, बेटी और रोटी की रक्षा सिर्फ बीजेपी कर सकती है

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की बहनें मेरे पास कह रही है कि, झारखंड में माटी संकट में है। बेटी संकट में है और रोटी भी संकट में है। माटी, बेटी और रोटी को केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बचा सकती है। माटी के खतरे में रहने  का सबसे बड़ा कारण है कि झारखंड से कोयला बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। बेटियों को सुरक्षित नहीं होन का काण झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारी बेटियों से शादी कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : हुसैनाबाद से NCP विधायक कमलेश सिंह इस दिन होंगे बीजेपी में शामिल… 

इन घुसपैठियो को सोरेन सरकार संरक्षण दे रही है उनके आधार कार्ड बनवा रही है। रोटी इसलिए खतरे में हैं क्योंकि जेएमएम सरकार, नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का वादा करने के बाद भी पिछले 5 सालों में एक भी नौकरी और भत्ता नहीं दे सकी है। सरकार के द्वारा युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे और झारखंड में माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करेंगे।

जेएमएम ने किसानों के विकास और कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी जी किसान हितैषी हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने कभी भी किसानों के विकास और कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया, जबकि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही मोदी जी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की राशि जारी की। झारखंड के पलामू इलाके में अरहर भरपूर मात्रा में पैदा होती है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : सत्ता बचाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की गोद में बैठे हैं सीएम-बाबूलाल का आरोप… 

बीजेपी की सरकार अरहर का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। पिछली  झारखंड में भाजपा की सरकार किसानों को प्रति एकड़ पर 5 हजार रूपए की राशि देती थी, लेकिन सोरेन सरकार ने किसानों को मिलने वाली राशि भी बंद कर दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड में कमल खिलने के बाद फिर से किसानों के हित की ये योजना प्रारंभ की जाएगी।

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...