Big Breaking: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार

Desk. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी से बचने वाली याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल को समन दिये जाने को लेकर ईडी से ठोस सबूत मांगा था।

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

बता दें कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल ने ईडी के कई समन को नजर अंदाज किया है। साथ ही इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। इस बीच ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। इस पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही ईडी से भी जवाब मांगा है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...