Advertisment

Breaking : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी

Desk: गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी – लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ दी है और वे बीजेपी में शामिल हो गये हैं। वे अक्सर टीवी चैनलों पर कांग्रेस का मजबूती से पक्ष रखते हुए देखे जाते थे।

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका – गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि कल ही बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थे। वे 2019 के लोकसभा का चुनाव विजेंदर सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। ऐसी चर्चा थी कि इस बार कांग्रेस उन्हें मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ उतारेगी। हालांकि इससे पहले विजेंदर ने कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कर दिया।

bhawna 2 22Scope News

बता दें कि, चुनाव के एन वक्त पर कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। उससे पहले पांजब में कांग्रेस से सांसद रही यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी ने भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव की तारीख

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...