Friday, August 8, 2025

Related Posts

Cricket खेलने के दौरान चली गोली, दो युवक घायल

भोजपुर: भोजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हुई जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में स्थित खेल मैदान की है।

बताया जा रहा है कि खेल मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान युवकों की आपस में कहा सुनी हो गई। कहा सुनी के मामले ने धीरे धीरे बड़ा रूप ले लिया और नौबत गोलीबारी तक आ गई। गोलीबारी में एक युवक के हाथ में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। वहीं मारपीट में एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। घायल की पहचान रतनपुर गांव निवास चंदन कुमार और महावीर कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि विवाद में गोलीबारी के दौरान चंदन कुमार को गोली लग गई जबकि महावीर मारपीट में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें-   गोलियों की तड़तडाहट से दहला Bhojpur, अपराधियों ने व्यवसायी….

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Cricket Cricket Cricket

Cricket

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe