ट्रेन की चपेट में आने से झारखंड के 2 मजदूर की मौत

आरा : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट के समीप अप लाइन पर सोमवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक ने घटनास्थल एवं दूसरे ने इलाज के लिए रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतकों में झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सुरली गांव निवासी विनोद राम का 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार रवि एवं उसी गांव के निवासी इसराफिल अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र नेसारुल अंसारी शामिल है। दोनों मजदूर थे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ट्रेन से गिरकर अग्निवीर आर्मी जवान की मौत

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...