बहुत जल्द वापस आऊंगा बोलकर फिर वापस नहीं आया शुभम गुप्ता

उत्तर प्रदेशः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए आगरा के लाल शुभम गुप्ता शहीद हो गए। कैप्टन के शहीद होने की खबर जैसे ही घर पहुंची वैसे ही पूरे घर में मातम छा गया। शुभम के शहीद होने की खबर के बाद उसके माता-पिता फफक-फफक कर रोने लगे। उनकी रोने की चीख से पूरा घर गमगीन हो गया। शुभम के फौजी साथी जैसे ही उनसे मिलने आए वे उनसे लिपटकर जोर-जोर से रोने लगे।

ये भी पढ़ें- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे धनबाद उपायुक्त, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

कैप्टन शुभम के पिता बसंत गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी। फोन पर बेटे ने कहा था कि थोड़ा सा काम बाकी है उसके बाद वह बहुत जल्द घर आने वाला है। दो दिन के बाद ही शुभम घर आने वाला था।

कई दिनों से बात करने के दौरान बेटा बस यही कह रहा था कि एक जरुरी काम बाकी है जिसके बाद वह घर आएगा। पर उसके शहीद होने की खबर आई।

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...