पहलगाम की बैसारन घाटी में दहशत: नाम पूछकर सिर में मारी गोली, हनीमून पर गए शुभम की आतंकियों ने ली जान

कानपुर: कानपुर निवासी सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी अपने विवाह के दो महीने बाद पत्नी एशान्या के साथ कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में घूमने गए थे। हनीमून ट्रिप के दौरान वे दोनों बातों में मशगूल थे कि तभी पहाड़ी में छिपे लगभग 12 से 15 आतंकवादी सामने आ धमके। आतंकियों ने पहले शुभम से पूछा—”मुसलमान हो या हिंदू?” जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो आतंकियों ने उन्हें कलमा पढ़ने को कहा। शुभम की चुप्पी देख आतंकियों ने बाल पकड़कर उसके सिर में गोली मार दी।

यह दृश्य देखकर एशान्या स्तब्ध रह गईं। वह किसी तरह खुद को संभालते हुए नीचे पहाड़ी पर रुके अपने पिता संजय द्विवेदी को फोन कर रुदन करते हुए बोलीं—”पापा, आतंकियों ने शुभम को गोली मार दी है। जल्दी आओ…।”

घटना के बाद एशान्या को नीचे भेज दिया गया और बाकी परिवार वालों को ऊपर नहीं जाने दिया गया। चारों तरफ भगदड़ मच गई थी। गोलियों की आवाजों से घाटी गूंज उठी थी।

शुभम की हत्या के बाद आतंकियों ने जाते-जाते कहा—”हिंदुस्तान की सरकार को बता देना कि आतंकियों ने यहां गोलियां बरसाई हैं।”

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने रोते हुए फोन पर बताया—”सब कुछ खत्म हो गया… बेटे को कायरता से मारा गया… अब कुछ नहीं बचा कहने को।”

शुभम और एशान्या की शादी 12 फरवरी को हुई थी और 17 अप्रैल को पूरा परिवार श्रीनगर रवाना हुआ था। शुभम की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।


यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आठ MLC बने विधान पार्षद,...

पटना: बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित आठ विधान पार्षदों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।...

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...