कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस मना रही विजय दिवस, कहा- मृत किसान को शहीद का दर्जा दे केंद्र सरकार

पटना : कृषि से जुड़े तीन कानून को केंद्र सरकार के द्वारा वापस लिये जाने के बाद पूरे देश में किसान और राजनीति पार्टी जश्न मना रही है. वहीं कांग्रेस भी कृषि कानून वापस होने पर विजय दिवस मना रही है. बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शनिवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस नेता व एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कृषि कानून के वापस होने पर कांग्रेस विजय दिवस मना रही है. विपक्षी दल ने किसान आंदोलन को जिंदा रखा था. एक साल तक किसानों ने सारे काम छोड़ कर आंदोलन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी कई बात को कहा लेकिन उसे पूरा नहीं किया. प्रधानमंत्री अपने कारोबारी मित्र के फायदे को देख कर काम करते हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को केंद्र सरकार शहीद का दर्जा दे. बिहार में कांग्रेस ने 36 जिलो में किसान सत्याग्रह यात्रा किया है. किसान आंदोलन में हुए मुकदमा को सरकार वापस ले. मदन मोहन झा ने कहा कि किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज कैंडल मार्च कांग्रेस ने निकाली है.

बिहार में शराबबंदी कानून होने के बावजूद जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा नीतीश सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कानून को प्रभावी रूप से लागू कराएं. अगर शराबबंदी कानून में दिक्कत है तो मुख्यमंत्री उसे दूर करे. शराबबंदी सफल हो इसकी शपथ हमने भी सदन में लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लिया है उसी तरह वे भी शराबबंदी कानून को वापस ले सकते हैं. मदन मोहन झा ने कहा कि नीतीश कुमार को अगर शराबबंदी कानून में कोई दिक्कत है तो वह भी फैसला लें. शराबबंदी कानून पर सर्वदलीय बैठक कर राय लेकर फैसला ले सकते हैं.

रिपोर्ट : रॉबिन

गरीबों को हक़ दिलाने के लिए हुई थी कांग्रेस की स्थापना- मंज़ूर अंसारी  

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img