Commercial Advertisment

एनकाउंटर में मारे गये शुभम की मां पहुंची हाईकोर्ट

DHANBAD: शुभम कुमार एनकाउंटर – मुथूट फाइनांस में लूटपाट के दौरान एनकाउंटर में मारे गये

शुभम कुमार की मां ने पुलिस पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है.

न्याय की गुहार लगाने के लिए वो अब हाईकोर्ट की शरण में गई हैं.

झरियाः 6 सितंबर को बैंक मोड़ पर मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में

लूट की कोशिश के दौरान शुभम कुमार एनकाउंटर मामला झारखंड

हाईकोर्ट पहुंच गया है. शुभम कुमार की मां ने एनकाउंटर पर

सवाल उठाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है.मुथूट फाइनेंस कार्यालय में लूट की कोशिश मामले में

एनकाउंटर को लेकर शुभम की मां शशि देवी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और एनकाउंटर

की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है. शुभम की मां का कहना है कि घटना के चंद घंटे बाद ही

जिले के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पुलिस पदाधिकारी और जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा कर दी थी.

शुभम कुमार एनकाउंटर – क्या है याचिका में

याचिकाकर्ता शशि देवी ने कहा है कि राज्य के डीजीपी द्वारा एनकाउंटर करने वाले पीके सिंह और

उनकी टीम को सम्मानित कर दिया था. ऐसे में झारखंड पुलिस इस घटना की जांच नहीं कर सकती है.

इसलिए इस मुठभेड़ की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए.

हाईकोर्ट के सीनियर वकील आरएस मजूमदार द्वारा हाईकोर्ट में याचिका

दायर कर इस संबंध में गुहार लगाई गई है. याचिका में पीके सिंह की पिछली कार्यशैली का भी जिक्र किया गया है.

इसमें बताया गया कि पीके सिंह को लाठीचार्ज मामले में निलंबित कर दिया गया था. बाद में बैंक मोड़

थाने में इनकी पदस्थापना हुई. धनबाद के वकील मो. जावेद ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के

सीनियर वकील आरएस मजूमदार द्वारा इस संबंध में याचिका दायर की गई है.

Dhanbad- पुलिस इनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, दो गिरफ्तार

Jharkhand Crime: गैंगस्टर राहुल दुबे पर Interpol का रेड कॉर्नर नोटिस,...

 झारखंड में रंगदारी और लेवी वसूलने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। राहुल सिंह के खिलाफ...

Deoghar College Scam: तीन साल बाद भी वित्तीय गड़बड़ी पर कार्रवाई...

 देवघर कॉलेज के जैक फंड में करीब डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में तीन साल बाद भी कार्रवाई लंबित है। राज्यपाल...

JSSC Paper Leak Case: झारखंड CID की बिहार में छापेमारी, फुलवारीशरीफ...

 JSSC पेपर लीक मामले में झारखंड CID की चार सदस्यीय टीम ने पटना के फुलवारीशरीफ में छापेमारी कर तनिष कुमार को हिरासत में लिया।...