रांची: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला नए विवाद में घिर गया है। गुरुवार को रांची पहुंची सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला हांसदा और मां ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए। सुशीला का कहना है कि उनके निहत्थे पति की पुलिस ने हत्या की है और अब उनकी खुद की जान को भी खतरा है।
सूर्या हांसदा, गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र का निवासी था और उस पर हत्या, डकैती और अपहरण के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का दावा है कि वह मुठभेड़ में मारा गया, लेकिन परिवार का कहना है कि यह एनकाउंटर असल में सुनियोजित हत्या थी।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर : पत्नी और मां ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए –
राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो सूर्या हांसदा ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ा था — 2014 में जेवीएम, 2019 में भाजपा और 2024 में जेएलकेएम के टिकट पर, हालांकि तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच, मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जल्द ही सूर्या हांसदा के घर पहुंचने वाले हैं। एनकाउंटर की सच्चाई को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी तेज हो गई है।
Highlights


