शुभमन गिल ने तोड़ा कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड

वनडे में 1 हजार रन पूरे

हैदराबाद : भारत के उभरते हुए सितारे 23 वर्षीय शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार शतक ठोका. ये उनका लगातार दूसरा वनडे शतक है. इस शतक के बनाने के क्रम में जब वो 106 रन के स्कोर पर पहुंचे तो उन्होंने कोहली का विराट रिकॉर्ड तोड़ दिया.

gill1 22Scope News

शुभमन गिल ने 19 पारियों में पूरे किये 1 हजार रन

गिल ने महज 19 पारियों में वनडे में 1 हजार रन पूरे किए. गिल वनडे में सबसे जल्दी एक हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. विराट ने 24 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. टीम इंडिया विश्व कप 2023 से पहले अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार करना चाहती है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!