Advertisement
Advertisement

सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया

RANCHI: सूर्यकुमार यादव की आतिशी और नायाब पारी की बदौलत भारत ने बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड

पर न्यूजीलैंड को 65 रनों से पराजित कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

रविवार को टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी

करने के लिए आमंत्रित किया.

भारत के लिए ईशान किशन और ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की. हालांकि ऋषभ पंत एक बार

फिर से T20 इंटरनेशनल में असफल रहे और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे

बढ़ाया- लेकिन ईशान किशन भी 36 रन बनाकर आउट हो गए.

श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह सके लेकिन एक छोर पर सूर्यकुमार यादव

डटे रहे और विकेट के चारों ओर स्ट्रोक लगाते रहे.

बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड के ऊपर आसमान में काले बादल थे लेकिन मैदान पर भारत का सूर्य चमक रहा था.

कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव का पूरा साथ निभाया.

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. हार्दिक 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

लेकिन उससे पहले सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 51 गेंदों पर 111 रनों

की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि 20वां ओवर भारत के

लिए अच्छा नहीं रहा। टिम साउदी ने हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार

गेंदों पर आउट कर हैट्रिक पूरी की.

भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया

निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एलेन को पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद कॉन्वे ने विलियमसन के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी की.

लेकिन कॉन्वे के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के विकेट लगातार अंतराल पर गिरने लगे.

कप्तान विलियमसन अकेले संघर्ष करते दिखे. लेकिन 61 रन बनाने के बाद 124 के योग पर

जब विलियमसन आउट हुए तब तक मैच खत्म हो चुका था. बाकी बचे 3 विकेट की

औपचारिकता भारत ने 2 रन के अंदर निकाल लिए.

न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए दीपक हुड्डा ने कमाल की

गेंदबाज़ी की और सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए. यजुवेंद्र चहल को भी दो विकेट मिला.

जबकि मोहम्मद सिराज ने विलियमसन और सेंटनर का विकेट लिया.

भुवनेश्वर और सुंदर ने एक – एक विकेट बांटे. इस तरह भारत ने दूसरा T20 इंटरनेशनल

मैच 65 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

पहला t20 इंटरनेशनल मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था.

सीरीज का तीसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.

दूसरा T20 इंटरनेशनल पूरी तरह सूर्यकुमार यादव के नाम रहा. उन्होंने कमाल की

बल्लेबाजी की और विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए. भारतीय टीम को उनसे आगे भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद है.

रिपोर्ट: राकेश रंजन

इसे भी पढ़ें: तो ऐसा होगा फ्यूचर स्मार्ट फोन?

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...