Advertisment

मुख्यमंत्री के समक्ष गयाजी में 6 हजार करोड़ के एकीकृत इस्पात परियोजना के लिए उद्योग विभाग व महाशक्ति ग्रुप के बीच MoU पर हस्ताक्षर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में छह हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावित बड़े एकीकृत इस्पात (Large Integrated Steel Project) की स्थापना हेतु उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर कर उसका आदान-प्रदान किया गया। यह परियोजना गयाजी जिले में स्थापित की जाएगी, जिसकी प्रस्तावित तैयार इस्पात उत्पादन क्षमता 1.0 से 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) होगी। इस निवेश के माध्यम से बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी व राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी नीतियां और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राज्य में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्पात परियोजना के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

CM MoU 1 22Scope News

CM MoU 3 22Scope News

इससे सहायक एवं लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी – मुख्यमंत्री

साथ ही इससे सहायक एवं लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA), उद्योग विभाग एवं निवेशक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से यह परियोजना निर्धारित समय सीमा में आगे बढ़ेगी और राज्य के औद्योगिक विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

CM MoU 4 22Scope News

CM MoU 5 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, अन्य पदाधिकारीगण एवं महाशक्ति ग्रुप के अनमोल लोढ़ा, विष्णु नाथ सहित महाशक्ति ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद थे।

CM MoU 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा आपदा मित्र के रूप में 7 महीने में ट्रेंड हुए 10 हजार से अधिक युवा

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...