सरकारी स्कूलों की किस्मत संवारने उतरा आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों का समूह

Silli- सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों को आईआईटियंस से पढ़ाएंगे. आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों

की संस्था स्कूगलिंक स्मार्ट क्लास का संचालन करेगी. योजना के प्रथम चरण में छः स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया जा रहा है.

इन स्कूलों में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिल्ली, राजकीय +2 उच्च विद्यालय लांडुपडीह, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनाहातू ,

गर्ल्स हाई स्कूल पतराहातु, प्रोजेक्ट हाई स्कूल जोन्हा, हाई स्कूल सताकी, राहे का नाम शामिल है.

शहर के बच्चों की तुलना में गांव के बच्चों को खड़ा करना एक चुनौती


इसकी घोषणा झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सिल्ली, विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिल्ली में

स्मार्ट क्लास की शुरुआत करने के दौरान की. सुदेश महतो ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला दिन है.

दो साल पहले इसके सपना देखा था, लेकिन कोविड के कारण यह सपना धरातल पर उतर नहीं सका.

हमारा लक्ष्य बेहतर कल को आकार देने की है, और इसमें सबसे अहम भूमिका शिक्षकों की है.

शहर के बच्चों की तुलना में गांव के बच्चों को खड़ा करना एक चुनौती है और यह चुनौती हमने स्वीकार की है.

तमाम बाधाओं के बावजूद हमें अपनी कामयाबी की नई कहानी लिखनी है.

एक दिन वह भी आयेगा जब सिल्ली के शिक्षा मॉडल की गूंज पूरे देश में गूंजेगी.

हम सीमित संसाधनों के बल पर बड़ी लड़ाई जीतने के लिए निकल पड़े हैं,

अबतक जो शिक्षा प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को मिल रही थी

उसे सरकारी स्कूल के बच्चों तक पहुंचाने की शुरुआत हो चुकी है.

राज्य के पांच जिलों को मिला नया सरकारी वकील, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...