Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज (St Xavier’s College) के 1994-96,1996-99 बैच के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के पूर्ववर्ती छात्रों की बैठक आज संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित की गयी. यह बैठक उक्त पूर्ववर्ती छात्रों के आगामी सिल्वर जुबली रीयूनियन प्रोग्राम के तैयारी को लेकर आहूत की गई थी।
25 वर्षों बाद, सिल्वर जुबली रीयूनियन प्रोग्राम 11.05.2025 (दिन-रविवार) को संत ज़ेवियर कॉलेज राँची में आयोजित की जानी है। लगभग तीन सौ से अधिक संख्या में देश-विदेश में रह रहे सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा, अपने अपने परिवार के साथ इस रियूनियन में शामिल होंगे।
St Xavier’s College : कई तरह कार्यक्रम का होगा आयोजन
आज के इस बैठक में प्रोग्राम को भव्य तरीक़े से सम्पादित करने हेतु रीयूनियन सेक्रेटेरियट द्वारा आगे की तैयारी को लेकर तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई, यथा – सभी मेहमानों को आमंत्रण दिया जाना, प्रोग्राम का इवेंट शेडूल क्या होगा, खान पान क्या होगा, स्टेज का सञ्चालन, मेहमानों का स्वागत, मित्रों का स्वागत, स्टेज का सजावट, आदि। बैठक के दौरान सभी पूर्ववर्ती छात्र ऊर्जान्वित, अति उत्साहित और प्रोत्साहित लगे।
आज के इस यादगार बैठक में पूर्ववर्ती छात्रों के ईश्वर नाथ मुण्डा, अंसेलम कुजूर, बिनोद कुमार, डॉ शाहनवाज़ कुरैशी, संदीप वशिष्ठ, अब्दुल रहमान, प्रतिभा कण्डुलना, अभय सिंह, गोडविन लकड़ा, मुकुल एक्का, विपुल जैन, नीरज साहू, कमलेश गुप्ता, पवन प्रकाश, प्रवीण चौधरी, उत्तम कुमार, अनिल एक्का, आदि सहित लगभग 50-60 पूर्ववर्ती छात्र मौजूद रहें।


















