Simdega : भाई बना कसाई ! जिस भाई की देखभाल करती थी बहन, उसी भाई ने टांगी से काटकर कर दी हत्या

Simdega : भाई बना कसाई – जलडेगा थाना क्षेत्र के लमडेगा पंचायत अंतर्गत हुटूटुवा गंझु टोली में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हुटूटुवा गंझु टोली निवासी बांसदेव मांझी ने अपनी बड़ी बहन जानकी कुमारी की टांगी से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी।

शौच के लिए जाने के बाद हुआ हत्या-मृतक के पति

मृतक जानकी कुमारी के पति डहरू कारजी ने बताया कि दोपहर एक बजे के आसपास तीनों खाना खाकर अपना काम कर रहे थे। बांसदेव मांझी आँगन में बैठकर डोरी का बीज निकाल रहा था वहीं जानकी कुमारी चावल चुन रही थी तभी डहरू शौच के लिए घर के बगल में गया था इसी क्रम में उसे पत्नी जानकी कुमारी की जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें- Seraikela : पिकअप वाहन से 8 गोवंश जब्त, गौ तस्कर फरार… 

आवाज सुनकर डहरू घर की ओर भागकर आया तो देखा बांसदेव ने जानकी को टांगी से काट दिया है। डहरू को देखते ही बांसदेव वहां से भाग गया। वहीं जानकी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्यारा बांसदेव पास के ही टोली में जाकर चबूतरा में चुपचाप बैठ गया।

भाई बना कसाई – हत्या के बाद चबूतरा पर ही बैठा रहा आरोपी

ग्रामीणों को सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया वहीं ग्रामीणों ने हत्यारा भाग ना जाये इसके लिए चबूतरा के पास ही जमे रहे। सूचना के पश्चात जलडेगा पुलिस निरीक्षक भिखारी राम, थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार एवं एसआई सोनू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच में जुट गए।

ये भी पढ़ें-Big Breaking : लातेहार में बड़ा ट्रेन हादसा, चार की मौत, कई लापता… 

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिमडेगा भेजने की तैयारी की जबकि हत्यारा विक्षिप्त बांसदेव मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई बना कसाई भाई बना कसाई

भाई बना कसाई – 22 साल बाद आरोपी भाई को रामगढ़ से वापस लाई थी मृतका 

ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारा 15 वर्ष की आयु में घर से भाग गया था एवं 22 साल बाद किसी तरह रामगढ़ जिले के पतरातू में मिला था। तब से उसकी हालत को देखकर मृतका जानकी देवी अपने पति के साथ बांसदेव के घर रहकर उसकी देखभाल करती थी। घटना के बाद से आसपास के लोगों में शोक की लहर है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...