पत्नी के साथ प्रेम संबंध के शक में पति ने साढू की गोली मारकर कर दी हत्या

रांची: राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गाव में सोमवार की रात 12 बजे समीर महतो ने अपने बढ़े साढू अर्जुन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि समीर महतो को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके साढ़ के प्रेम संबंध हैं। इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपित फरार है। पुलिस तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक अपने साढू के घर में पोते के जन्मदिन के अवसर पर पूरे परिवार के साथ आया था। रात में मृतक बरामदे में एक चौकी में सोया था।

रात के 12 बजे के आसपास छोटा साढू समीर महतो जो पुरुलिया जिला के झालदा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव का रहने वाला है वह पहुंचा और अर्जुन को गोली मार दी। गोली की आवाज से घरवालों नींद खुली और जख्मी हालत में अर्जुन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक अर्जुन महतो, आरोपित समीर महतो और दुलमी गांव के झरिया महतो तीनों साढू हैं। तीनो का ससुराल बुंडू थाना क्षेत्र के दलकीडीह गांव में है। आरोपित शक के आधार पर अर्जुन पर तीन बार हमला कर चुका था लेकिन हर बार अर्जुन बच गया।

जन्मदिन के मौके पर आरोपित को नहीं बुलाया गया था। मृतक अर्जुन महतो सब्जी कारोबारी था। बुंडू के ताऊ मोड़ के सब्जी मंडी में कारोबार करता था। मृतक की पांच साल की एक बेटी है। पुलिस का कहना है कि मृतक अपनी बुलेट को गांव के बाहर लगाया था। ताकि गाड़ी की आवास से किसी की नींद नहीं खुले।

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...