Simdega Church Loot: फिर अपराधियों के निशाने पर चर्च, पुरोहितों पर किया जानलेवा हमला, लूटे 3.50 लाख 

Simdega Church Loot : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस करीब 10-12 नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार देर रात तुमडेगी चर्च में लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने चर्च से लगभग 3.50 लाख रुपये की लूट की और विरोध करने पर चर्च के डीन और पल्ली पुरोहित थोमस सोरेंग सहित सहायक पल्ली पुरोहित इमैनुएल बाघवार पर जानलेवा  हमला  किया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कर रही छापेमारी

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को Simdega जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिविल सर्जन की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमडेगा एसपी मो. अर्शी, डीएसपी और एसडीपीओ अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Simdega Church Loot : लोगों में आक्रोश

चर्च में हुई लूट और हमले की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा ग्रामीण इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पहले भी हो चुका है हमला

जानकारी के अनुसार जून 2025 में बोलबा थाना क्षेत्र के समसेरा चर्च में भी पांच नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 6 लाख रुपये की लूट की थी। उस दौरान भी लोगों के साथ मारपीट की गई थी। स्थानीय लोगों  ने कहा कि धार्मिक संस्थानों पर लगातार हो रहे हमले न केवल धार्मिक आस्था पर चोट हैं, बल्कि पुलिस और प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती पेश कर रहे हैं।

 

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img