Simdega : घोर कलयुग! पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया…

Simdega : घोर कलयुग आ गया है पहले पुरुष पर ही महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगता था। प्रताड़ना इस कदर बढ़ जाती थी कि हत्या तक की खबर आती थी। पर अब जमाना बदल गया है। पत्नी भी किसी से कम नहीं रही। अब तो पुरुष महिला से प्रताड़ित हो रहे हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला सिमडेगा जिले से निकलकर आ रही है जहां एक महिला ने अपने पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला डाला। घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे राउरकेला आइजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih : कार और बाइक में आमने-सामने भयंकर टक्कर, दो गंभीर… 

Simdega : महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

पूरा मामला जिले के गेनमेर पंचायत के गोंझूटोली का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि महिला ने किस वजह से अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हौ।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कंप्यूटर साइंस से बी.एड. अनिवार्य नहीं, जेएसएससी से मांगा स्पष्टीकरण 

Simdega : चार महीने पहले ही हुई है शादी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पूजा देवी की शादी मनोज सिंह के साथ चार महीने पहले ही हुई है। शादी के बाद दोनों का रिश्ता सबकुछ ठीक चल रहा है पर फिर किसी बात को लेकर कभी-कभी दोनों के बीच तीखी नोकझोक भी होती थी। शुक्रवार को मनोज अपने घर से कुछ ही दूरी पर बैठा हुआ था इसी दौरान पत्नी उसके पास आई और फिर मनोज के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : बी सुदर्शन रेड्डी के झारखंड दौरे पर अमर बाउरी ने उठाया सवाल-INDI गठबंधन बस तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है… 

Simdega : पति-पत्नी में अक्सर होती थी नोकझोंक

आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझा लिया गया पर घटना में मनोज पूरी तरह जल चुका था। आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने उसे राउरकेला आइजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Simdega : पति से नाराज चल रही थी महिला

घटना के बाद स्थानीय लोगों के कहना है कि घटना से कुछ दिनों पहले दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी जिसके बाद से पूजा नाराज चल रही थी। हालांकि किस कारणवश उसने ऐसा कदम उठाया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Lohardaga Murder : पत्नी को उतारा मौत के घाट, कमरे में गाड़ा शव, कब्र के ऊपर सो गया हैवान-वजह सुनकर रुह जाएगी कांप… 

Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Ranchi Crime : पिता के मोहब्बत को बेटे ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार… 

Bokaro : लैब टेक्नीशियन रहस्यमयी तरीके से लापता, संदिग्ध महिला पर शक, हत्या की आशंका… 

मंईयां सम्मान योजना में बड़ी अपडेट, करमा से पहले आएगी अगस्त महीने की किस्त… 

Breaking : आदिवासी जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 9 को मिली इतने साल कारवास की सजा… 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...