Simdega Crime : ओडिशा से बांग्लादेश में तस्करी की थी तैयारी, भारी मात्रा में गांजा के साथ एक गिरफ्तार…

Simdega Crime : सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर बांग्लादेश जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने साढ़े दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर क्षेत्र में की गई। एसडीपीओ बैजू उरांव ने इसकी पुष्टि की।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Bugdet Session : सदन में विधायक प्रदीप यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, मंत्री ने कहा जल्द होगी गणना…

Simdega Crime : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

एसडीपीओ बैजू उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा के ठेठईटांगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यात्री बस से अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और जांच  अभियान में जुट गई। पुलिस ने रविवार की देर रात बोलबा मोड़ के पास एक बस को रोका और उसकी सघन तलाशी ली।

ये भी पढ़ें- Sahibganj में 5 आदिम जनजाति के बच्चो की रहस्यमयी तरीके से मौत, दहशत के साये में… 

बस से की जा रही थी गांजे की तस्करी

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि बस में सवार लोग मिस्त्री का काम करने वाले हैं और वे ईद मनाने के लिए मुर्शिदाबाद जा रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने बस की पूरी तलाशी ली और इस दौरान पुलिस को मुर्शिदाबाद निवासी करीम शेख नामक व्यक्ति के पास से साढ़े दस किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत करीम शेख को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Bugdet Session : सदन में विधायक प्रदीप यादव ने उठाई जातिगत जनगणना की मांग, मंत्री ने कहा जल्द होगी गणना…

ये भी पढ़ें- Ranchi : ईद और रामनवमी पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश…

 

 

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...