Simdega: सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पर ट्रेलर में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला

Simdega: सिमडेगा-रांची मुख्य पथ स्थित सिमडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में एक मालवाहक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सिमडेगा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद पासवान और कोलेबिरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसरके बाद तुरंत अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं है। घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर एहतियात के तौर पर वाहनों को रोक दिया गया था। आग बुझाने के बाद यातायात चालू किया गया है।

Simdega: धू-धूकर जला ट्रेलर

बताया जा रहा है कि ट्रेलर जमशेदपुर से महाराष्ट्र के औरंगाबाद सीट लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई और पूरा ट्रेलर धू-धूकर जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनोद पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दमकल को फोन करते हुए सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। घटना के करीब एक घंटे के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया। इसके बाद एनएच पर आवागमन सुचारू हुआ। घटना में ड्राइवर गुड्डू सिंह सुरक्षित है।

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...