करंट लगने से महिला की मौत – सिमडेगा शहरी क्षेत्र के साहू मोहल्ला में एक महिला बिजली करंट की
चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
महिला की पहचान सब्बा परवीन के रूप में हुई।
बताया गया कि वह अपने कुआं में कपड़ा धोने के लिए जा रही थी इसी दौरान वाशिंग मशीन
के लिए बिजली प्लग लगा रही थी ।
करंट लगने से महिला की मौत
इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और आसपास मदद नहीं मिलने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गई थी।
परिवार वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित
कर दिया इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Report : Vikas

















