Simdega : सिमडेगा के युवक ने गुजरात में की आत्महत्या, घर में पसरा मातम…

Simdega : सिमडेगा जिला के बानो के रहने वाले युवक ने गुजरात में आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम विकास सिंह बताया जा रहा है। आत्महत्या के बाद मृतक का शव आज गांव लाया गया। शव आने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक विकास सिंह बानो प्रखंड अंतर्गत साहूबेरा पंचायत के हटिंगहोरे सेमर टोली का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, नजीत और उदय साव हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार… 

Simdega : गुजरात में युवक ने कर ली आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक विकास सिंह अपने गांव से गुजरात काम करने के लिए गया था। परिजनों की माने तो विकास किसी बात को लेकर कई दिनो से परेशान था। इसी दौरान 14 दिसंबर 2024 की शाम को उसने आत्महत्या कर अपनी जिन्दंगी समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें- Giridih Bribery : बिजली विभाग के जेई को घूस लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा… 

विकास सिंह को गुजरात से कंपनी का कॉन्टैक्टर 17 दिसंबर 2024 को मिला था जिसके बाद वहीं रहकर वह काम करता था।  गुजरात में वह सरिया बांधने का काम करता था। विकास सिंह का अंतिम संस्कार कोयल नदी किया गया। विकास सिंह के परिवार वाले ने प्रशासन एवं सरकार से मदद की गुहार लगाये हैं।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img