Advertisment

सिन्हा ने कहा- भारत हमेशा रहा है आतंकवाद के खिलाफ, देश में कुछ हैं जयचंद

गया : बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा आज गया के दौरे पर हैं। विजय कुमार सिन्हा ने आतंकवाद के मसले पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सदैव भारत रहा है। इजराइल पर आतंकी हमले के बाबत कहा कि देश के अंदर भी कुछ जयचंद हैं, वह सुधरे और राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दें। किंतु जयचंद मानसिकता के लोग देश के हितैषी नहीं हो सकते हैं।

बिहार में बढ़ी दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं

वहीं, बिहार में विधि-व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार पर सवाल उठाए। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार के जिलों में बलात्कार और हत्या की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता तक की हत्या हो रही है। बालू माफिया काफी सक्रिय है। बालू माफिया बिहार में समानांतर सरकार चला रहे हैं, जिसके कारण हो रहे अवैध खनन से नदी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बच्चों की डूब कर मौतें हो रही है।

NDA की सरकार बनी तो अयोध्या काशी और मथुरा की तरह होगा गयाजी का विकास

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो गया धाम को अयोध्या, काशी और मथुरा की तरह पहचान दिलाई जाएगी। गया मोक्ष की नगरी है और यहां विश्व भर से लोग आते हैं। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। किंतु विकृत मानसिकता और उदासीनता के कारण समुचित विकास नहीं हो सका है। गया धाम में भावनात्मक आस्था के कारण पूरे विश्व से लोग आते हैं। महाकाल उज्जैन के तर्ज पर शहर के अंदर गयाजी के विकास की जरूरत है। यह भी कहा कि जैसे अयोध्या, मथुरा की पहचान यूपी में है। बिहार में गया की पहचान उससे बड़ी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...

JPSC Exam Scam 2026: JPSC गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

JPSC Exam Scam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई...