मुन्नी को पड़कर सीवान पुलिस ने ली राहत की सांस

सीवान : बिहार के सीवान जिले में रविवार के दिन नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। यह महिला चोर सीवान जिले के दक्षिण टोला की रहने वाली है। महिला अपना गैंग बनाकर ऑटो में चलती थी और लोगों की कीमती गले की चेन, अंगूठी और इयररिंग्स जैसे तमाम तरह के सोने की गने को अपने महिला साथियों के साथ मिलकर गैंग चला थी। ऑटो में बैठी महिलाओं के साथ लूटपाट करती थी।

वहीं दक्षिण टोला की महिला मुन्नी देवी पर सराय थाना और नगर थाने में कई ऐसे मामले दर्ज हैं। जहां नगर थाने पुलिस और सराय थाने की पुलिस को कई महीने से तलाश थी। जहां रविवार के दिन नगर थाने की पुलिस को को गुप्त सूचना मिली थी। मुन्नी कुमारी अपने महिला गैंग के साथ दाहा नदी पुल के पास आई हुई है। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने दाहा नदी पुल के पास छापेमारी कर दो महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार महिला मुन्नी देवी के पास से एक सोने की चेन, 11 हजार नगद और एक ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें :

वहीं नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि मुन्नी देवी अक्सर शहर से लेकर अन्य जगहों पर अपने महिला गैंग के साथ छिनतई और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देती थी। मुन्नी देवी पर सराय थाना और नगर थाने में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं नगर थाने के पुलिस ने रविवार के दिन पूछताछ कर मुन्नी देवी को जेल भेज दिया है। मुन्नी के गिरफ्तारी से नगर थाने की पुलिस और सराय थाने की पुलिस ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े : कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार गुप्ता गरीबों के जमीन पर किया कब्जा

रवि कुमार की रिपोर्ट

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...