Bokaro Crime : आस्था ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूटकांड का खुलासा, 11 अपराधी सलाखों के पीछे…

Bokaro Crime : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में हुई डेढ़ करोड़ रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सोना-चांदी के जेवर, नकदी, वाहन और हथियार बरामद किए हैं।

Bokaro Crime : 1.50 करोड़ रुपये के जेवर लूटे थे

घटना 23 जून की शाम की है, जब चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर आस्था ज्वेलर्स में धावा बोलकर करीब 1.50 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बिहार के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर राजेश्वर सिंह, रोशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमंड, नितेश कुमार, प्रिंस कुमार सुमन, आदित्य राज, मुसाफिर हवारी, अक्षय कुमार, रोनित राय और नवीन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

इनके पास से 23 सोने की अंगूठियां, 6 हार, 1 ब्रेसलेट, नकद ₹13,820, दो वाहन और चार मोबाइल बरामद हुए।इसके बाद 30 जुलाई को पुलिस ने पटना के बजरंगपुरी स्थित A-TO-Z किराना स्टोर से करण कुमार उर्फ देवा और अभिषेक कुमार उर्फ भोलु को गिरफ्तार किया।

Bokaro Crime : लूटे गए सामान के साथ कैश बरामद

उनकी निशानदेही पर लूट के जेवर बरामद हुए। वहीं, वैशाली के करताहां से सौरभ कुमार उर्फ रमन को गिरफ्तार कर दो देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा अभिषेक की निशानदेही पर सुरज कुमार से पिस्टल का खाली मैगजीन भी जब्त हुआ।

बरामद सामान में सोने के 4 टॉप्स, 1 चैन, 2 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 1 बाला, दो देशी पिस्टल और कारतूस शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को संबंधित जेलों में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी दल में प्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, धीरज कुमार, संदीप कुमार सहित तकनीकी टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि लूटकांड में शामिल बाकी अपराधियों की तलाश जारी है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...