स्मार्ट सिटी ने फोर्थ फेज के लिए शुरू हुई ऑक्शन प्रक्रिया

रांचीः स्मार्ट सिटी ने फोर्थ फेज के लिए ऑक्शन प्रक्रिया शुरु कर दी है। जिसके तहत धुर्वा में विकसित हो रहे स्मार्ट सिटी में कॉरपोरेशन की ओर से निवेशकों को ऑफर दिया गया है। तीसरे चरण के ऑक्शन के बाद चौथे चरण की ई ऑक्शन प्रक्रिया शुरू की गई है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी।

रांची स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि इस चरण में 36 प्लॉट की ऑक्शन की जानी है। जिसमें कमर्शियल, इंस्टिट्यूशनल, मिक्स यूज, पब्लिक और सेमि पब्लिक शामिल है। उन्होंने बताया कि रांची स्मार्ट सिटी में स्टेट ऑफ आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया गया है।

जिसके अंतर्गत 656 एकड़ में वाटर सप्लाई, सीवरेज ड्रेनेज, कंस्ट्रक्शन पावर, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्ट्रीट लाइटिंग डेवलप किया गया है। ये सभी यूटिलिटी अंडरग्राउंड दी गई है। सड़कें 45 मीटर से लेकर 12 मीटर तक के हैं। लगभग सभी सड़कों में फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाया गया है। जल्द ही फर्स्ट फेज का काम शुरू होगा। तीन से चार साल में कई कंस्ट्रक्शन के काम हो जाएंगे।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...