Advertisment

ठेका मजदूर की मौत के बाद नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

बोकारोः ड्यूटी से घर जाने के क्रम में बालीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से जख्मी हुए ठेका मजदूर संतोष कुमार महतो की इलाज के दौरान बीजीएच में मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर बीजीएच में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों से बीजीएच में जाकर बोकारो विधायक बिरंची नारायण मिले. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रबंधन को मुआवजा और नियोजन नहीं देने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.

प्रबंधन से वार्ता रही विफल

जानकारी के अनुसार ठेका मजदूर जीतू कंस्ट्रक्शन के माध्यम से प्लांट में काम करता था. जो ड्यूटी से वापस घर जा रहा था. इसी बीच ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया. जिसके बाद बालीडीह पुलिस ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया.जहां उसकी मौत हो गई. जिसके बाद शव बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया गया है. हालांकि प्रबंधन से वार्ता जारी है, लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है. घटना को लेकर अक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

रिपोर्टः चुमन कुमार

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...