Snatching Case: बहू बाजार में महिला से चेन छिनतई, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

 रांची के बहू बाजार में महिला से चेन छिनतई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सोने की चेन, 3 बाइक और मोबाइल बरामद किए।


Snatching Case रांची: रांची में चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहू बाजार स्थित संत बरनवास अस्पताल के पास महिला से चेन छिनतई के मामले में लोअर बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद अंसारी (24) और जीशान कुरैशी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छिनी गई सोने की चेन, तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।


Key Highlights

  • बहू बाजार में महिला से चेन छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार

  • पुलिस ने सोने की चेन, 3 बाइक और मोबाइल बरामद किए

  • विरोध करने पर महिला को 10 मीटर तक घसीटा गया

  • स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी पकड़ा गया

  • धुर्वा क्षेत्र में भी दिनदहाड़े छिनतई की घटना


Snatching Case: बहू बाजार में घटना, विरोध करने पर महिला घायल

सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार यह घटना 7 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की है। नामकुम की एक महिला संत बरनवास अस्पताल से बहू बाजार की ओर जा रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने विरोध किया तो अपराधी उसे करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह घायल हो गई।

घटना के दौरान भागते समय अपराधियों की बाइक एक टोटो से टकरा गई, जिससे एक आरोपी जावेद अंसारी गिरकर घायल हो गया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Snatching Case: गिरफ्तारी के बाद दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जावेद अंसारी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी जीशान कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Snatching Case: धुर्वा में भी दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग

इधर, धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में भी बुधवार दिन में एक महिला से चेन छिनतई की घटना सामने आई है।

महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। एक अपराधी ने महिला के गले से चेन खींच ली और दूसरा बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Saffrn

Trending News

झारखण्ड की मुख्य खबरें : Afternoon Update

 झारखण्ड की मुख्य खबरें : आज 9 अप्रैल 2026 को झारखण्ड और बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां और मौसम का मिजाज चर्चा का केंद्र बना...

उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार के हिसाब से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर...

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में...

Delhi: रिलायंस रिटेल दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी स्टार्टअप कंपनियों की वैश्विक सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ...

Tatanagar रेलवे स्टेशन पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर...

Jharkhand: झारखंड में नशा का व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड सरकार जहां एक तरफ बोल रही है राज्य में सूखा नशा खत्म...

पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए CM नीतीश, कल राज्यसभा...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से पटना एयरपोर्ट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img