Tatanagar रेलवे स्टेशन पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur : झारखंड में नशा का व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड सरकार जहां एक तरफ बोल रही है राज्य में सूखा नशा खत्म करने का अभियान चल रहा है। Tatanagar रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।

चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है

बीते कल एक विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ ने चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सोयाबीन की बोरियों में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जाने की फिराक में थे।

75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है

बता दें पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 37.5 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को सोयाबीन की 6 बोरियों में बेहद शातिर तरीके से छिपाया था। हर बोरी में लगभग 12.50 किलो गांजा भरा हुआ था।

आरपीएफ निरीक्षक राकेश मोहन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया गया कि तस्कर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे समलेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। इनका इरादा यहां से शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस पकड़कर उत्तर प्रदेश के देवरिया और बिहार के बेतिया जाने का था।

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...