SNMMCH छत से कूदी महिला, गंभीर अवस्था मे SICU में भर्ती

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के दूसरे तल्ले की छत से एक वृद्ध महिला कूद कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. महिला के सिर में गहरी चोट है. इमरजेंसी में इलाज के बाद उन्हें सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहां वह बेहोशी की स्थिति में है. उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बर्णवाल ने बताया कि महिला अस्पताल की मरीज नही बल्कि अर्धविक्षिप्त है और स्टाफ ने पानी के नल का वॉल्व खोलने के लिए ताला खोला था, इसी बीच वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की छत पर चली गई. अस्पताल के सामने की तरफ खड़े लोगों ने उसे छत की रेलिंग से नीचे गिरते हुए देखा. महिला रेलिंग से थोड़ा नीचे लगे प्लास्टिक सीट के छज्जे पर गिरी और उसके बाद नीचे जमीन पर जेनरेटर के पास गिर गई. इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों, अस्पताल कर्मचारियों और मरीज के परिजनों ने महिला को इमरजेंसी पहुंचाया. वह बेहोश हो चुकी थी और उनके सिर, नाक व आंख से खून निकल रहा था. इमरजेंसी में इलाज के बाद महिला को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी है.

रिपोर्ट : राजकुमार

लता मंगेश्कर अब भी ICU में भर्ती, डॉक्टर बोले- इलाज जारी, उनके लिए करें प्रार्थना

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...