Commercial Advertisment

Lalu यादव हैं तो हम भी…, तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी…

Lalu यादव हैं तो हम भी..., तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के प्रकरण के बाद राजद सुप्रीमो ने अपने बेटे को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया तो दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव लगातार अज्ञातवास में चल रहे हैं। तेज प्रताप यादव अब तक मीडिया के सामने नहीं आये हैं तो दूसरी तरफ Lalu परिवार के सभी सदस्य उनके फैसले का समर्थन करते दिख रहे हैं।

इधर मीडिया से बातचीत करते हुए अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने लालू यादव से फैसले पर पुनर्विचार करने और पूरे मामले की जांच करने का आग्रह किया है तो दूसरी तरफ उन्होंने अपने परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की चुनौती भी दे दी है। इस मामले में अब अनुष्का यादव के मामा भी सामने आये और Lalu परिवार पर जम कर हमला किया। अनुष्का यादव के मामा प्रोफेसर फनी भूषण ने कहा कि मैं Lalu परिवार के बारे में बहुत अच्छे से जानता हूं। उनके परिवार में कौन कैसा है मैं सब जानता हूं।

यह भी पढ़ें – मोकामा Firing मामले में अनंत सिंह को मिली बेल फिर भी रहना होगा जेल में, ये है कारण

उन्होंने कहा कि Lalu Yadav ने तेज प्रताप यादव के बारे में जो फैसला लिया है वह जल्दीबाजी में लिया गया फैसला है। जब तेज प्रताप और अनुष्का सामने आयेंगे तो सारे सच से पर्दा हट जायेगा। अगर बात नहीं बनी और जरूरत पड़ी तो हम लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अगर वे यादव हैं तो हम यादव हैं और उनसे कमजोर भी नहीं हैं। तेज प्रताप यादव और अनुष्का दोनों बालिग हैं और पाने फैसले लेने के लिए संविधान ने उन्हें स्वतंत्रता दी है। तेजस्वी यादव भी शादी से पहले प्रेम प्रसंग में थे लेकिन उनके बारे में कोई हंगामा नहीं हुआ तो अब क्यों।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जातियों को साधने में जुटी बिहार की NDA सरकार, सवर्ण आयोग के साथ एसटी आयोग…

Goal 6 22Scope News

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...