Deoghar : आज से सावन का पावन महीना शुरु हो गया है। सावन महीने की पहली सोमवारी भी आज से ही शुरु हुई। 72 सालों के बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका अंत भी सोमवार से ही होगा। सावन में हर साल देवघर के बाबाधाम में श्रावणी मेले का आयोजन किया जाता रहा है।
इस बार सावन में राजकीय श्रावणी मेले में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर भक्त बस बाबा भोलेनाथ की एक झलक पाने को और उन्हें सावन की पहली जलाभिषेक करने को अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। सावन की पहली ही सोमवारी पर बाबाधाम में जल चढ़ाने वाले भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।
10 लाख से ज्यादा की हुई पहले दिन आमदनी
रात से कांवरिये लंबी कतारों में बाबा भोलनाथ को जल चढ़ाने के लिए आतुर थे। मंदिर प्रबंधन की माने तो पहली सोमवारी को करीब 43 हजार शिवभक्तों ने मंदिर में जलार्पण किया। इस दौरान बड़े ही श्रद्धा के साथ भक्तों के जयकारे से पूरी परिसर गूंज उठा। पहले ही दिन मंदिर प्रबंधन को करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी हुई है।


