सावन की पहली सोमवारी : मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक

गया : श्रावण मास के प्रथम सोमवारी का आज पहला दिन है। गया शहर के मंगला गौरी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन महीने के पहले सोमवार पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिर में भोले के दर्शन करने के लिए सुबह पांच बजे से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। इस दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की नारे लगाये। वहीं, मार्कंडेय महादेव मंदिर के साथ अन्य शहर के सभी मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों की भीड़ लगी है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू है।

गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार दिन शिवलिंगों का दूध, जल, पुष्प, बेल पत्र से अभिषेक किया गया। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक प्रत्येक शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा।

यह भी पढ़े : पटना के शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...