आरोग्यम हॉस्पिटल, हजारीबाग में निःशुल्क बांझपन परामर्श शिविर का आयोजन

Hazaribagh-झारखंड की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईभीएफ स्पेशलिस्ट डॉ रंजना शरण ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम की ओर से आयोजित निःसंतान दंपत्तियों के लिए आयोजित परामर्श शिविर में भाग लिया. इसका आयोजन एचजेडबी आरोग्यम अबिर्भाव इनफर्टिलिटी केयर और रीज आई.भी.एफ दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. इस शिविर में बांझपन से पीड़ित करीब 50 मरीजों ने भाग लिया. महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सिंह (एम्स) ने सभी मरीजों का प्रारंभिक जांच की, उसके बाद उन्हे उचित परामर्श दिया गया.

एचजेडबी आरोग्यम में विशेष रुप से प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम है

डॉ. रंजना शरण ने बताया कि एचजेडबी आरोग्यम अबिर्भाव इनफर्टिलिटी केयर में विशेष प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों की टीम है. जबकि आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि निःसंतान दंपतियों के लिए आईभीएफ किसी वरदान से कम नहीं है. जागरूकता के आभाव में लोग अब भी संतान सुख से वंचित रह जाते हैं. कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज और लोगों में आईभीएफ के प्रति जागरूकता लाना और बांझपन की समस्या से निजात दिलवाना है.

Arogyam 02 22Scope News

बता दें कि स्वास्थ्य के प्रति जागृति फैलाने और अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन के लिए एचजेडबी आरोग्यम के द्वारा अलग-अलग विषयों पर जागरुकता कैंप का आयोजन किया जाता रहा है. इन परामर्श शिविरों में मरीजों को उनकी समस्याओं को लकर मुफ्त में सलाह दी जाती है. यह आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा था.

Arogyam 4 22Scope News

रिपोर्ट- शंशाक शेखर

आंख फोड़वा कांड से चर्चा में आये आई हॉस्पिटल को फिर से खोलने की उठी मांग

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...