Advertisment

सामाजिक संस्था इस्लामी ने किया सामूहिक निकाह का आयोजन

औरंगाबाद : औरंगाबाद की सामाजिक संस्था इस्लामी के बढ़ते कदम ने सामूहिक निकाह का आयोजन किया। जिसमें पांच जोड़ों ने न सिर्फ एक दूसरे का हाथ थामा बल्कि वैवाहिक रीति-रिवाज के तहत जन्म-जन्मांतर के लिए एक दूजे के भी हो गए। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने इसे लेकर जी-तोड़ मेहनत की थी और इस सामूहिक निकाह के लिए पांच वैसी कन्याओं का चयन किया था। जिनकी उम्र हाथ पीले करने लायक तो जरूर हो गए थे। मगर गरीबी और पैसों की कमी की वजह से अभिभावक उनकी शादी नहीं करा पा रहे थे।

इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद थे जो इस पल के गवाह बने। उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना भी की। वहीं आयोजकों ने हर जोड़ी को उपहार स्वरूप वह सारी सामग्रियां भी दीं जो एक घर बसाने के लिए आवश्यक होता है। इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने आयोजकों को इस नेक कार्य के लिए काफी सराहना की और कहा कि ऐसे नेक कार्यों से सामाजिक समरसता बढ़ती है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...