Commercial Advertisment

21 सूत्री मांगों को लेकर सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना

रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप

बोकारोः 21 सूत्री मांगों को लेकर 5 सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया. धरना दे रहे सामाजिक संगठनों में नगर विकास समिति, जन संघर्ष मोर्चा, दामोदर बचाओ अभियान, नागरिक कल्याण मंच, चास बोकारो ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन शामिल था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की 21 सूत्री मांगों को लेकर हम लोगों ने सभी संबंधित विभागों का दरवाजा खटखटा लिया है, लेकिन दैनिक जीवन में उपयोगी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चास बोकारो के लोगों को नहीं मिल पा रहा है लिहाजा आज हम लोग सामूहिक रूप से धरना देकर अपनी बातों को उपायुक्त के संज्ञान में लाने का काम कर रहे हैं.

समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी नहीं उठा रहे कदम

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से एक दिवसीय हम लोग धरना से संबंधित मांगों का ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपने का काम कर रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि आज बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अनंत है, लेकिन इन समस्याओं के निराकरण के दिशा में संबंधित अधिकारियों द्वारा पहल नहीं की जा रही है. लिहाजा हम लोगों को आज आंदोलन करना पड़ रहा है. वक्ताओं ने कहा कि बेहद अफसोस व दुख के साथ उपायुक्त के संज्ञान में हमें लाना पड़ रहा है, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जो भी है. उन योजनाओं से आम जनता लाभान्वित नहीं हो रही हैं. क्षेत्र में समस्याएं अनंत है लेकिन अधिकारी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस काम नहीं कर रहे हैं!

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...