Advertisment

Social Welfare Department: मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने संभाला पदभार, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

 समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने विभाग का पदभार ग्रहण किया। महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही।


Social Welfare Department पटना: पटना स्थित सचिवालय में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

Social Welfare Department:वंचित और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि समाज कल्याण विभाग का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित, असहाय, गरीब, दिव्यांग और पिछड़े वर्ग के लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह तरीके से सुनिश्चित किया जाए।


Key Highlights:

  • डॉ. श्वेता गुप्ता ने समाज कल्याण विभाग का पदभार ग्रहण किया

  • विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

  • महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के कल्याण पर विशेष जोर

  • योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

  • विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत


Social Welfare Department:महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के कल्याण को प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों, विधवाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, बाल विकास, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई पहलें शुरू की जाएंगी। साथ ही योजनाओं की नियमित निगरानी और फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया जाएगा।

Social Welfare Department:वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक धर्मेंद्र कुमार तथा आईसीडीएस एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने विभागीय कार्यालय का भ्रमण कर कर्मचारियों से संवाद भी किया।

Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...