चाईबासा में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने पिता की कर दी हत्या

चाईबासा. जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने नींद में सो रहे अपने ही पिता की हत्या कर दी। विवाद को लेकर बेटे मंगल चातोम्बा ने अपने पिता दंडपाठ चातोम्बा (50 वर्ष) को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बड़ाजामदा ओपी में आत्मसमर्पण कर दिया है।

जमीन विवाद में पिता की हत्या

इसके बाद घटनास्थल पहुंच कर बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले कुल्हाड़ी को जब्त कर थाने ले आया है। मामले को लेकर बड़ाजामदा ओपी में मृतक दंडपाठ चातोम्बा की पहली पत्नी मालिन चातोम्बा के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या मामला की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

घटना के संबंध में मालिन चातोम्बा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मृतक की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी मालिन चातोम्बा के दो बेटे मंगल चातोम्बा व कपिल चातोम्बा है। दूसरी पत्नी से दो बेटे व तीन बेटियां हैं। मंगल चातोम्बा हाल ही के दिन मकान बनाने के लिये ईंट व वोल्डर गिराया था। इसी को लेकर रविवार शाम को बाप बेटे में झगड़ा हुआ था।

मृतक बचपन में भी वह पहली पत्नी की संतान मंगल चातोम्बा की खूब पिटाई करता था। इससे भी वह काफी नाराज था। बेटे बाप से बदला लेने की फिराक में था। इसी को लेकर सोमवार अहले सुबह को खटिया पर नींद में सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही गांव वाले गांव छोड़कर भाग गये थे।

संतोष वर्मा की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...