पति-पत्नी की विवाद में 13 माह के बेटे की चढ़ी बलि, कलयुगी पिता ने बेटे को नदी में फेंका

बेगूसराय : बेगूसराय में एक कलयुगी पिता ने अपने 13 माह के पुत्र को बलान नदी में फेंक कर हत्या कर दी. पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि बनवारीपुर गांव निवासी मनीष चौरसिया का अपनी पत्नी कंचन देवी से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर कलयुगी पिता मनीष चौरसिया ने अपने 13 माह के पुत्र शिवम कुमार को घर के पास बलान नदी में फेंक दिया, जिससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई. पति-पत्नी में विवाद इस कदर बढ़ गई कि पिता ने 13 माह के बच्चे की जान हीं लेली.

इस घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मनीष चौरसिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगो के अनुसार मनीष चौरसिया की पत्नी अपने मायके जा रही थी, इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच बीते दिन यानि कि रविवार को विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर मनीष चौरसिया ने अपने 13 माह के पुत्र को नदी में फेंक कर हत्या कर दी. पुलिस अपनी करवाई में जुटी हुई है.

रिपोर्ट : सुमित

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...