SSC ने Constable GD और Rifleman के 25,487 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC Constable GD Recruitment 2025 रांची: दसवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतर मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (General Duty) और Rifleman (GD) के कुल 25,487 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एसएसएफ में कांस्टेबल GD तथा असम राइफल्स में Rifleman की नियुक्ति होगी।
आयोग ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत 2020 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन मानदंड और परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Key Highlights
SSC ने कांस्टेबल (GD) और Rifleman के 25,487 पदों पर जारी किया नोटिफिकेशन
10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र
चयन प्रक्रिया में CBT Exam, PET, PST और Medical Test
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रात 11 बजे तक
वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 लेवल-3
SSC Constable GD Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 18–23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु छूट मिलेगी।
SSC Constable GD Recruitment 2025: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के तहत ₹21,700 से ₹69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
SSC Constable GD Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे तक)
आवेदन शुल्क:
सामान्य व ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी, एसटी व महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
SSC Constable GD Recruitment 2025:पदों का विस्तृत विवरण
| विभाग | पदों की संख्या |
|---|---|
| BSF | 616 |
| CISF | 14,595 |
| CRPF | 5,490 |
| SSB | 1,764 |
| ITBP | 1,293 |
| SSF | 23 |
| Assam Rifles (Rifleman GD) | 1,706 |
| कुल पद | 25,487 |
SSC Constable GD Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
Computer Based Written Test (CBT)
Physical Efficiency Test (PET)
Physical Standard Test (PST)
Medical Test और Document Verification
PET और PST केवल क्वालिफाइंग होंगे, जबकि फाइनल मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी।
SSC Constable GD Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा अवधि: 1 घंटा
कुल प्रश्न: 80
प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न
Negative Marking: गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
संभावित परीक्षा तिथि: फरवरी से मार्च 2026
SSC द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।
Highlights


