एसपी ने दिया अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश

सिमडेगा : सिमडेगा एसपी सौरभ ने एसपी कार्यालय सभागार में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक के क्राइम गोष्ठी का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से दिए गए पिछले महीना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप में अब तक किए गए कार्याें की विस्तार पूर्वक जानकारी ली.

meeting 22Scope News

कार्यों को और बेहतर करने के लिए दिए निर्देश

उन्होंने प्रोजेक्टर पीपीटी के माध्यम से थानावार अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था और अनुसंधान नियंत्रण से संबंधित सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पिछले महीने में दिए गए थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश के आलोक में अब तक के किए गए कार्यों पर संतुष्टि जताई साथ ही उन्होंने कार्यों को और बेहतर करने के लिए दिशा निर्देश दिए.

एसपी ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

इस दौरान उन्होंने 6 पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से उन्माद फैलाने वालों पर भी नजर रखें साथ ही साइबर क्राइम पर विशेष फोकस बनाते हुए स्थानीय लोगों को इस पर जागरूक करें. इस मौके पर उन्होंने कई अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए. साथ ही उन्होंने जनवरी महीना में गांधी मेला 26 जनवरी तथा सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

रिपोर्ट: विकास

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...