SP ने अनोखे तरीके से गंगा नदी में की क्राइम मीटिंग

कटिहार : जिले में अपराध पर नियंत्रण और कनून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने एक अनोखे तरीके से मंथली क्राइम मीटिंग आयोजित की। यह बैठक गंगा नदी में चल रहे एक जलीय जहाज पर हुई जो जिले में अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस बैठक में जिले के एसडीपीओ, थाना प्रभारी, एसएचओ, इंस्पेक्टर और डीएसपी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाना था।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर कड़ी नजर रखने गस्त बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अपराधियों की धड़पकड़ सुनिशचित करने की बात कही। बैठक में हाल के अपराध मामलों की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने थाना प्रभारियों को लंबित वारंट और कमांडों के शीघ्र निष्पादन के आदेश दिए। उन्होंने खासतौर पर गंगा नदी के किनारे अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा।

यह भी पढ़े : DGP के पद से हटाए गए आलोक राज की नीतीश सरकार ने बढ़ाई जिम्मेदारी

यह भी देखें :

मो. सद्दाम की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...